फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर अनाज मंडी हत्याकांड में रिकवरी का ब्योरा लिया, अगली तारीख दी

Tue, 19 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर अनाज मंडी के विष्णु हत्याकांड में आरोपी इनेलो से महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान अन्य आरोपियों के साथ मंगलवार को अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन

एएसजे कपिल राठी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि तय की है। लंबे समय से केस अदालत में चल रहा है। इसका अभी फैसला आना बाकी है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक साल 2011 में कलानौर की अनाज मंडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। गोली लगने से निगाना के विष्णु की मौत हो गई थी। विष्णु के रिश्तेदार एवं बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने कलानौर थाने में महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसजे कपिल राठी की अदालत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जज ने केस की रिकवरी का ब्योरा लिया और अगली सुनवाई के लिए तिथि तय कर दी। अदालत की तरफ से एक सप्ताह की तिथि तय की जा रही है क्योंकि केस लंबे समय से कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें