फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की शपथ दिलाई

Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके36-नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते नगर निगम कर्मचारी । स्रोत: - फोटो : शहर के सकीट रोड पर हलवाई की दुकान में घुसीबस।
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की रोहतक इकाई की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन वीरवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता इकाई प्रधान शंभू टाक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश तुसामड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी को संघ की ओर से घोषित आगामी आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की शपथ दिलाई। मंच संचालन अशोक थोरिया ने किया। संघ के नेताओं ने कर्मचारियों को एकजुट होकर संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने और सभी कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मांगेराम तिंगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बागड़ी, प्रदेश संगठनकर्ता राजपाल व फतेहाबाद इकाई प्रधान विजय ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें