फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टोल हटाओ संघर्ष समिति की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रविवार को सिटी पार्क में टोल हटाओ संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष धीरज गाबा टोहाना ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो पार्टी टोल हटाएंगी,आगामी चुनाव में सभी गाडी चालक और उनके परिजन उसे ही वोट करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब यह मामला भी चुनावी मुद्दा बन चुका है। प्रदेशाध्यक्ष धीरज गाबा टोहाना ने कहा कि टोल पर बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की जमीन पर बने टोल की कमाई पर रॉयल्टी के रूप में संबंधित किसान का भी हक बनता है जो उसे दिया जाये। टोल हटाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता जसबीर सिंह मलिक ने कहा कि हर टोल के 20 किमी के दायरे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। हर मुख्य टोल पर पंचायतें आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें