फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज खोला जाएगा शहर की गलियों की सफाई के लिए 49 करोड़ का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से सोमवार को सफाई का 49 करोड़ का टेंडर खोला जाएगा। टेंडर में दो साल के लिए ठेकेदार को दोनों जोन का ठेका दिया जाएगा। ठेका तय होने से सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर की सफाई पर नगर निगम हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है। अब तक शहर की गलियों की सफाई का कार्य नगर निगम के 680 कर्मचारी करते थे, इसमें 220 पक्के व 470 डीसी रेट पर लगे हैं। जून माह में निगम की तरफ से 22 में से 16 वार्ड की गलियों की सफाई का कार्य ठेके पर दे दिया। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7,8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये में और 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया था।
अगस्त माह में मुख्यालय की तरफ से निगम आयुक्त को पत्र भेजकर लिखा कि नियमों के तहत टेंडर 21 दिन बाद खोला जाना था, लेकिन निगम ने 12 दिन में ही टेंडर जारी कर दिया। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया था। तभी से निगम गलियों की सफाई के कार्य के लिए पक्के कर्मचारियों के भरोसे हैं। नगर निगम ने दोबारा टेंडर लगाया था, जो 25 सितंबर को खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को सफाई के लिए टेंडर खाेला जाएगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जितेंद्र दहिया, आयुक्त , नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें