फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलेक्टर रेट बढ़ने से पहले टोकन सिस्टम हुआ फुल

विज्ञापन
रोहतक तहसील में अवकाश पर काम करते कर्मचारी और रजिस्ट्री की जानकारी लेते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नया वित्त वर्ष शुरू होने में महज एक दिन शेष है। इसके बाद जिले में नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। नए कलेक्टर रेट के तहत अधिक शुल्क भरने से बचने के लिए लोगों में 31 मार्च तक रजिस्ट्री कराने की होड़ लगी है। इसके चलते तहसील कार्यालय में एडवांस टोकन बुकिंग भी हो चुकी है। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में मारामारी के हालात बनने की संभावना है। इधर, व्यवस्था बनाने के लिए तहसील कर्मचारी अवकाश के दिन भी काम में जुटे रहे।
सरकार ने नए वित्त वर्ष में नई व्यवस्था बनाने की तैयारी की है। इसके तहत नए कलेक्टर रेट लागू किए हैं। ये रेट एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष से लागू होने हैं। नए रेट पहले से अधिक होने के चलते लोगों में 31 मार्च तक अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस कारण पिछले दो दिनों से तहसील में लोगों की भीड़ बनी हुई है। वीरवार को अवकाश के दिन भी लोगों का आना जाना लगा रहा। कोई दस्तावेज पूरे करने तो कोई स्टांप व अन्य जरूरी कार्रवाई में व्यस्त नजर आया। तहसील कर्मचारी भी काम के भार के चलते अवकाश के दिन अपना बकाया काम पूरा करने के साथ शुक्रवार की तैयारी करने में जुटे रहे। लोगों के तहसील में आने के चलते कुछ स्टांप विक्रेता केंद्र भी खुले रहे।
विज्ञापन

रोजाना 60 से ज्यादा संपत्ति की होती है रजिस्ट्री
जिले में रोजाना 60 से 70 रजिस्ट्री होती हैं। चूंकि मौजूदा वित्त वर्ष का एक दिन शेष है, ऐसे में लोगों में इसी दिन जमीन की रजिस्ट्री कराने की होड़ लगी हुई है। नतीजतन तहसील में भीड़ बनी हुई है। शुक्रवार को तहसील में लोगों की भारी भीड़ बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, व्यवस्था बनाने के लिए तहसील कार्यालय पहले ही 100 लोगों को टोकन जारी कर चुका है। ऐसे में शुक्रवार को भीड़ बनी रहेगी।
दस्तावेज पूरे कराने आया तहसील
जमीन की रजिस्ट्री करानी है। इसके लिए अपने दस्तावेज पूरे कर रहा हूं। इसीलिए तहसील कार्यालय आया हूं। मेरा नंबर कल आना है। इसके लिए टोकन ले लिया है। कार्यालय की ओर से 100 लोगों को टोकन जारी किए गए हैं। शुक्रवार को पहले इन्हीं की रजिस्ट्री संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंकज आनंद, श्रीनगर कॉलोनी।

जमीन की रजिस्ट्री की जा रही हैं। अप्रैल से नए वित्त वर्ष के साथ नए कलेक्टर रेट भी शुरू हो रहे हैं। इस कारण लोगाें की भीड़ अपनी जमीन की रजिस्ट्री 31 मार्च तक पुराने रेट के हिसाब ही कराने के लिए उत्सुक है। काम का भार है। इसके लिए टीम लगातार काम कर रही है। शुक्रवार के लिए पहले से ही 100 लोगों को टोकन जारी किए जा चुके हैं।
मनोज कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें