फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाका तोड़कर भागने पर डिवाइडर से टकराई कार, दिल्ली से नाइजीनियन से आधा किलो हेरोइन लेकर आ रहे दो आरोपी काबू

विज्ञापन
सांपला के पास डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई नशा तस्करी के आरोपियों की कार । संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। वीरवार को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से नाइजीरियन नागरिक से आधा किलो हेरोइन लेकर आ रहे रैनकपुरा के दो युवक सांपला में पुलिस ने धर दबोचे। आरोपियों ने बचने के लिए गाड़ी भाग ली। रास्ते में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस ने आरोपियों को नशीले पदार्थ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ इंचार्ज गोर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम को सूचना मिली कि रैनकपुरा निवासी राजेश उर्फ राजे व जोगेंद्र उर्फ जोगा नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का कार्य करते हैं।। उनके पास बलेनो गाड़ी है। वे दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर बहादुरगढ़ व सांपला के रास्ते रोहतक आएंगे। पुलिस ने कुलताना चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच रोहद की तरफ से ग्रे रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने नाका तोड़कर गाड़ी भगा दी और खरखौदा रोड की तरफ चले गए। पुलिस ने पीछा किया तो वापस गाड़ी रोहतक की तरफ मोड़ दी। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को घेर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के पास 250-250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियन नागरिक से नशीला पदार्थ लेकर आए थे। अब पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करी रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। सांपला में 14 लाख कीमत की हेरोइन की खेप बरामद होना बड़ी कामयाबी है। पुलिस नशा तस्करी के अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए भी दबिश दे रही है।
उदय सिंह मीना, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें