06jjrp10- झज्जर। बाबा साहब को पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी नेता। स्त्रोत- पार्टी
झज्जर। डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाकर नमन किया। इस अवसर पर झज्जर से विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज देश में माहौल बना हुआ है उससे लगता है कि आज बाबा साहब जैसे व्यक्तित्व की बहुत आवश्यकता है।
संभल जाने पर राहुल गांधी को जाने से रोकने पर उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेता है, वह सामाजिक रूप से जाना चाहते हैं। उनको जाने से रोकना गलत है। वहां राहुल को रोका जा रहा है और यहां किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है, यह पूरी तरह से गलत है। इस मौके पर सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दरोगा, रमेश वाल्मीकि, शिशुपाल मालिक, मुकेश पंडित, राजबीर दहिया मौजूद रहे।