फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज शहर के कई हिस्सों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Thu, 24 Oct 2024 08:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

शहरी उपमंडल-2 के उपमंडल अधिकारी अभिमन्यु धनखड़ ने बताया कि 11 केवी शिवम एनक्लेव फीडर, न्यू अनाज मंडी फीडर, शिवाजी कॉलोनी फीडर पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शिवम एनक्लेव, शिक्षा भारती स्कूल, शास्त्री नगर, गणीपुरा, झंडी मंदिर, झज्जर रोड पुल के नीचे, आर्य नगर, न्यू अनाज मंडी, न्यू ग्रेन मार्केट, सुनारिया रोड, सुनारिया चौक, कमला नगर , शिवाजी कॉलोनी, गीता कॉलोनी, काठ मंडी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, ईअसआईसी डिस्पेंसरी के आस पास के एरिया में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, सब डिवीजन नंबर 3 के एसडीओ आशीष चौहान ने बताया कि 33 केवी रिटौली बिजलीघर ट्रांसफोर्म नम्बर एक पर पुराने पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 11 केवी बालंद जगमग, सुडाना जगमग, बालंद एपी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। 11 केवी राजीव विहार फीडर और 11 केवी रैनकपुरा फीडर पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक राजीव विहार, राजीव विहार आउटर बाईपास, जींद गोहाना आउटर बाईपास रोड, रामराज नगर, नासिर ट्राला के पास का एरिया, रोहतास नगर, रैनकपुरा अंतपुरम सोसाइटी में बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें