रोहतक। अमर उजाला की ओर से सोमवार को होने वाले भविष्य ज्योति कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। 10वीं और 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार, 3 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए मंच तैयार हो चुका है। डीईओ मंजीत मलिक, बाबा बालकनाथ और एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन सम्मानित अतिथि होंगे।
सुबह 9 बजे दिल्ली रोड स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को अतिथि मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। समारोह में उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी
प्रतिभा के दम पर स्कूल, शहर व जिले का मान बढ़ाया है। समारोह में जिले भर के
विभिन्न स्कूलों के टाॅपर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।
यह रहेंगे विशेष सहयोगी
नवयुग एजुकेशन, कोटा क्लासेज, एसआरएस पब्लिक स्कूल, पठानिया पब्लिक स्कूल, आईबी स्कूल, एचडी पब्लिक स्कूल, सनशाइन स्कूल, एएमएस ग्लोबल एकेडमी, जेड ग्लोबल स्कूल, नवयुक हाईस्कूल, द आर्यन ग्लोबल स्कूल, डीजीवी पब्लिक स्कूल, विद्या प्रकाश स्कूल, भारत रसायन लिमिटेड।