02सीटीके14...पुलिस गिरफ्त में गाडी नशीले पदार्थ सहित आरोपी। स्रोत:: पुलिस
रोहतक। सांपला के पास नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है। एएनसी स्टाफ के प्रभारी पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि पानीपत जिले के गांव चुलकाना गांव निवासी नीरज और मनाना निवासी रामदास नशीला पदार्थ सप्लाई करते हैं और अभी सांपला आने वाले हैं। दीनबंधु छोटुराम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान एनएच-9 के पास नाकाबंदी कर इस्माइला पुल के नीचे से आ रहे सफेद रंग के टेंपो को रुकवाया। शक के आधार पर आरोपियाें को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपियों से 2.80 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।