फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पहुंचा गुरुद्वारा टिकाना साहिब विवाद, आधे घंटे जाम, 4 घंटे धरना

Tue, 24 Nov 2015 02:19 AM IST
tikan sahib case jam
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा टिकाना साहिब का संपत्ति विवाद सोमवार को सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री कांता आलड़िया की अगुवाई में लोगों ने बीबी दलजीत कौर के समर्थन में अंबेडकर चौक पर चार घंटे तक प्रदर्शन किया और आधा घंटा जाम लगाया।

हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहन चालकों से अभद्रता भी की। कई लोग जब डीसी ऑफिस की ओर से आगे चौक पर जाम में फंसे तो उन्होंने वापस आईसी कॉलेज की ओर गाड़ी ले जाने का प्रयास किया।

ऐसे में एक कार चालक वहां पहुंचा और अपने किसी परिजन के बीमार होने की बात कह कर निकल जाने की बात कही। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे।

अभी चालक ने अपनी गाड़ी कुछ आगे बढ़ाई ही थी कि प्रदर्शनकारियों ने उसे घेर लिया। तभी एक युवक ने चालक को चार पांच तमाचे जड़ दिए। हालांकि डीएसपी विजेंद्र सिंह ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे आलड़िया, दलजीत कौर और दो अन्य लोग डीसी और फिर एसपी से भी मिले। अधिकारियों ने मंगलवार को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गुरुद्वारा टिकाना साहिब के महंत परमजीत की मौत के बाद उपजे विवाद में बीबी दलजीत कौर के साथ अन्याय होने का आरोप लगा कांता आलड़िया ने विरोध शुरू कर दिया है।

सोमवार को खासी तादाद में महिलाएं और पुरुष महिला थाने के सामने जमा हुए। दोपहर 12 बजे कांता आलड़िया दलजीत कौर के साथ वहां पहुंची और धरना शुरू कर दिया।

एक घंटा धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद जाम तो खोल दिया गया, लेकिन धरना जारी रहा। ढाई बजे कांता डीसी से मिलने पहुंचीं और इसके बाद एसपी से मुलाकात की।
डिवाइडर पर चढ़ा कर निकाल लिया ट्रैक्टर
जाम के दौरान ही एक ट्रैक्टर चालक भी वहां पहुंचा। जब उसे रास्ता नहीं मिला तो उसने डिवाइडर पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया और आईसी कॉलेज की ओर मोड़ कर ले गया। प्रदर्शनकारियों ने उसे रोकना चाहा तो वह गुस्से में ट्रैक्टर निकाल ले गया।
देखती हूं पुलिस क्या करती है
जाम खुलवाने के लिए डीएसपी विजेंद्र सिंह , डीएसपी पुष्पा खत्री और बीडीओ राकेश सिंधू पहुंचे। लेकिन कांता आलड़िया ने दो टूक कह दिया कि जाम खुलवाने से पहले कार्रवाई करो।

डीएसपी ने कहा कि आप ज्ञापन दे दीजिए, कार्रवाई भी होगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया, लेकिन धरना चलता रहा। नेत्री ने कहा कि मैं यही बैठी हूं।

एक घंटे में कार्रवाई कर दीजिए। हम आरपार की लड़ाई लड़ने आए हैं। पुलिस माफियाओं से मिल काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहना कर बीबी को उनके घर में पहुंचाऊंगी, देखती हूं पुलिस कर करती है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन को कब्जे में लेने की मांग
डीसी और एसपी से मुलाकात के बाद कांता ने बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को कार्रवाई की बात कही है। या तो बीबी दलजीत कौर अपने घर में जाएंगी या फिर प्रशासन गुरुद्वारा को 145 की कार्रवाई कर अपने कब्जे में ले। हालांकि बताया जा रहा है कि विवाद सुलझाने के लिए ज्वाइंट कमेटी संचालन के सुझाव पर काम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें