फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाए टीन शेड, ठंडी हवाओं ने दी राहत

विज्ञापन
चमारिया गांव में आंधी से उड़ी घर की छत। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। मौसम रविवार को भी गर्म बना रहा। तेज धूप व उमस ने पसीने से तरबतर करने का काम किया। शाम को तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने अनेक जगह लोगों के टीन शेड उड़ा दिए।
विज्ञापन

चमारिया में एक मकान के साथ पशुओं को धूप से बचाने के लिए लगाई गई सीमेंट की चादर आंधी में कागज की तरह उड़ कर दूर गिरी। गनीमत रही कि किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आंधी के बाद चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत देने का काम किया।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में तेजी आने की संभावना है। मौसम खुश्क व गर्म रहेगा। इससे गर्मी बढ़ेगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व पंजाब के ऊपर बने साईक्लोनिक सर्कुलेशन ने भी गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने में मदद की। अब तीन जून तक मौसम खुश्क व गर्म रहने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें