फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तार चोरी के आरोप में कलानौर के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस रवींद्र के नेतृत्व में लाखनमाजरा पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

बैंसी पावर हाउस की लाइन से काटी थी 3 लाख की लाइन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बैंसी पावर की लाइन की 3 लाख का तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने कलानौर के तीन युवकों रामसागर, मनीष व मानव को गिरफ्तार किया है। रामसागर मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के गांव ठिकरिया कलां का रहने वाला है।
दो आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद तीसरे आरोपी सहित रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है। आईपीएस रवींद्र के नेतृत्व में लाखनमाजरा पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ संजीत कुमार ने तीन दिन पहले शिकायत दी थी कि 11 केवी बैंसी पावर हाउस की 3700 मीटर बिजली की लाइन चोरी हो गई। इससे विभाग को 3 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।
आईपीएस रवींद्र ने एएसआई शमशेर के नेतृत्व में टीम तैयार की। गहन जांच में पता चला कि वारदात कलानौर के तीन युवकों ने अंजाम दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामसागर व मनीष को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कलानौर का युवक मानव भी वारदात में शामिल रहा है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर चोरी की गई बिजली की तार, वारदात में टाटा गाड़ी व तार काटने के कटर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें