फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पावर हाउस चौक पर तीन गाड़ियों में लगी आग, एमडीयू जा रहे पांच छात्र बाल-बाल बचे

Fri, 13 Dec 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

झज्जर निवासी अमित बीए अंतिम वर्ष का छात्र है और नेकीराम कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथी शीला बाईपास के नजदीक किराये पर रहते हैं। साथियों को लेकर वह गाड़ी से पहले नेकीराम कॉलेज आया।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के पावर हाउस चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तीन गाड़ियों में आग लग गई। समय रहते एमडीयू जा रहे पांच छात्र नीचे उतर गए, जिसके चलते उनकी जान बची। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झज्जर निवासी अमित बीए अंतिम वर्ष का छात्र है और नेकीराम कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथी शीला बाईपास के नजदीक किराये पर रहते हैं। साथियों को लेकर वह गाड़ी से पहले नेकीराम कॉलेज आया। वहां से एमडीयू जा रहा था। पावर हाउस चौक पर निजी अस्पताल के सामने एक दोस्त को उतारने लगा। तभी डीजल संचालिक स्कारपिओ के इंजन से धुआं उठने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने नीचे उतरकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने की जगह तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते पूरी गाड़ी से आग की लपटे उठने लगी। सड़क किनारे अस्पताल के सामने खड़ी डॉक्टर व कैंटीन संचालक की गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। एक गाड़ी का अगला व एक का पिछला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें