फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन होगी गन्ना किसानों की पेमेंट : डॉ. अरविंद शर्मा

Fri, 13 Dec 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
चेन में गन्ना डालते मुख्यातिथि डाॅ. अरविंद शर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
शुगर मिल महम के 35वें पेराई सत्र का वीरवार को सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। यहां हवन के साथ विधिवत गन्ना केन में डाला गया। इसके बाद बटन दबाकर पेराई शुरू की गई।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में गन्ना लाने के सात दिन में फसल का भुगतान किया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए अनेक फैसले लिए हैं। किसान निधि देने के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने न तो किसानों को किसान निधि दी और फसल मुआवजे के तौर पर 50-50 रुपये के चेक थमाए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों को दिए जाने वाले ऋण पर 24 प्रतिशत ब्याज दर को घटाकर 7 प्रतिशत किया था। वर्तमान केंद्र सरकार ने चार प्रतिशत ब्याज व प्रदेश सरकार ने तीन प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी देना तय किया है। समय पर किस्त भरने वाले किसानों को बिना ब्याज ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चीनी मिल की रीढ़ हैं किसान : धर्मबीर डागर
हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन धर्मबीर डागर ने कहा कि किसान मिल में अच्छा व साफ-सुथरा गन्ना लेकर आएं, ताकि चीनी मिल की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। सरकार किसानों को मिल में कोई परेशानी नहीं आने देगी। किसान मिल की रीढ़ की हड्डी है। प्रदेश में किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है।

16.10 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए होगा उपलब्ध
शुगर मिल के प्रबंध निदेशक व महम के उपमंडलाधीश दलबीर फोगाट ने कहा कि महम सहकारी चीनी मिल का प्रथम पेराई सत्र 1990-91 में शुरू हुआ था। चीनी मिल के क्षेत्र में 12155 एकड़ में गन्ने की फसल है। मिल को लगभग 16.10 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए उपलब्ध होगा। मिल में 9.50 प्रतिशत रिकवरी दर से 2.15 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन रखा गया है। चीनी मिल में किसानों को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से पर्ची की सूचना दी जा रही है। इस वर्ष किसानों के लिए ऑनलाइन टॉकन सिस्टम शुरू किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, महंत सतीश दास, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी शमशेर खरक, नवीन ढुल, रमेश भाटिया, कॉऑपरेटिव के चेयरमैन हरीश कौशिक, वेद प्रकाश धवन, नरेंद्र वत्स, सुनीता दांगी, डॉ. आनंद शर्मा, अजीत अहलावत, जयसिंह लाकड़ा, कर्मबीर परमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें