रोहतक में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शहर के तीन स्कूलों में परीक्षा के दौरान तीन अध्यापकों की गैरहाजिरी की पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार, मॉडल स्कूल आंबेडकर चौक स्थित मुख्य ब्रांच की प्राचार्य डॉक्टर अरुणा तनेजा, कलानौर शाखा के इंचार्ज प्रवीन खुराना और सेक्टर-4 ब्रांच की इंचार्ज रितु मदान परीक्षा के दौरान गैरहाजिर पाए गए।
सरकारी जांच एजेंसी की टीम ने तीनों ब्रांच में जाकर इन तीनों अध्यापकों की गैरहाजिरी की पुष्टि की है। इस मामले में स्कूल के सचिव राजेश सहगल ने कहा कि वह इस मामले में बात करेंगे।
स्कूल की प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान राम अवतार गुप्ता ने कहा कि अगर इन तीनों अध्यापकों की ड्यूटी सीबीएसई परीक्षा में लगी हुई थी, तो उन्हें परीक्षा को छोड़कर कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए था। इस पूरे प्रकरण की सरकार की जांच एजेंसी ने भी रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय अधिकारियों को भेजी है।