फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने 6 विकेट से मैच जीता

Sun, 23 Feb 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सीटीके39-एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:कोच
विज्ञापन
गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व वीसीए रोहतक एकादश के बीच वनडे मैच खेला गया। मुकाबला जिले के एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसमें गोयल एकादश ने 6 विकेट से मैच जीता। आदर्श मलिक को मैन ऑफ द मैच व परी शर्मा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

इस मैच में गोयल क्रिकेट एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीसीए एकादश की टीम 44.2 ओवर में 229 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वीसीए टीम की ओर से उदित ने 53, मोक्षिता ने 27 व चेतन्या दहिया ने 43 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से परी शर्मा व साहित्य मलिक ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में गोयल की टीम ने 33.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। गोयल क्लब एकादश की ओर से परी व नमन ने 33, अभिनव गुप्ता ने 26 और आदर्श मलिक ने 80 रन बनाए। वीसीए टीम की ओर से शिवा, रचित व आशीष ने एक-एक विकेट लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें