फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी-जेईई में क्वालीफाई करने वाले जिले के सरकारी स्कूलों के तीन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सक्षम के तहत सराहनीय काम करने वालों का होगा सम्मान
विज्ञापन

- सक्षम हरियाणा का लक्ष्य प्राप्त करने को मेहनत से काम करें अधिकारी - डीसी
- आईआईटी-जेईई में क्वालीफाई करने वाले जिले के सरकारी स्कूलों के तीन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
फोटो -29सीटीवाई01एटीपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि सक्षम के तहत सराहनीय काम करने वालों का सम्मान किया जाएगा। हर माह सक्षम की समीक्षा बैठक के दौरान अच्छा काम करने वाले स्कूल प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आईआईटी-जेईई में क्वालीफाई करने वाले सरकारी स्कूलों के तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उपायुक्त ने अपने कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सक्षम की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सक्षम हरियाणा (शिक्षा) के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्तर में सुधार करना है। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मेहनत से काम करें ताकि लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सांघी गांव के सरकारी विद्यालय के प्राचार्य जयपाल दहिया को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न उपयोगी तरीके अपना कर 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। प्राथमिक कक्षाओं के लिए विशेष रूप से प्रश्नोत्तरी भागीदारी में सुधार करने पर ध्यान दिया जाए। शिक्षा मित्र को अधिक सक्रिय बनाने, शिक्षकों व छात्रों के पंजीकरण में वृद्धि, शिक्षकों के संचालन को सीसीटी कोर टीम और बेस लाइन टेस्ट आयोजित करने की योजना तैयार करने को प्राथमिकता दी जाए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने घर से पढ़ाओ अभियान, शिक्षा मित्र व समीक्षा एप के संबंध में जिले की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि जिले के 83.7 प्रतिशत विद्यार्थियों को शिक्षा मित्र से जोड़ा जा चुका है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने बताया कि जिले में ई-लर्निंग के लिए नियमित रूप से माता-पिता के साथ संवाद करने और सुझाव जानने को ई-पीटीएम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें माता-पिता की भागीदारी बहुत अधिक है। उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने कहा कि रोहतक में राज्यस्तरीय प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ जिलास्तरीय मासिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐसा करने वाला यह पहला जिला है। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल, सीएम के सुशासन सहयोगी वरुण श्रीधर, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डीएसएस, डीएमएस, डीआईईटी फैकल्टी और सक्षम सहयोगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें