आमंत्रित टूर्नामेंट में जीत के बाद बॉक्सर अमित पंघाल।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बॉक्सर अमित पंघाल आमंत्रित प्रतियोगिता में अमरीकी बॉक्सर हरेरा को हराकर जीत की लय बरकरार रखने में कामयाब रहे। दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर में आगे बढ़ने से चूक गए। ओलंपिक कोटा के बाद भारतीय बॉक्सर को कोई भी टूर्नामेंट खेलने को नहीं मिल रहा था। पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में था। आने वाले टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक कोटा प्राप्त बॉक्सर को ट्रेनिंग एवं आमंत्रित टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यूरोप भेजा। मायना निवासी राजनारायण ने कहा कि भतीजे अमित ने एलेक्सिस वास्टीन मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय बॉक्सर आमित पंघाल ने अमेरिका के बॉक्सर हरेरा को हराकर जीत हासिल की। जबकि दूसरे बॉक्सर शिव थापा दूसरे दौर के मुकाबले में जगह बनाने से चूक गए। ये ओलंपिक कोटा प्राप्त मनीष कौशिक की जगह गए थे। अमित की जीत ने सभी को खुशी से सराबोर कर दिया है।