सांपला(रोहतक)। खंड के गांव कुलताना में झज्जर पुलिस के एसपीओ व पूर्व सैनिक रमेश ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।
पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय रमेश सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में सेवा दे रहा था। हाल में झज्जर जिले के दुजाना पुलिस चौकी के क्षेत्र में ईवीआर पद पर तैनात था। एरिया में ईआरवी गाड़ी पर था। उन्होंने शनिवार रात को अपने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।