फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी, व्यापारी समेत तीन की मौत, 10 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही कोरोना से संक्रमित होने की संख्या कम हो गई है, मगर मौत का डरावना आंकड़ा थम नहीं रहा। शनिवार को जिले में 10 संक्रमित मिले। एक पुलिसकर्मी, व्यापारी और वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या 533 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास की वजह से संक्रमण का फैलाव कम हो गया है, जिससे पॉजिटिविटी रेट 5.70 हो गई है। बावजूद इसके संक्रमितों की मौत थम नहीं रही। कोरोना की वजह से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें एक खरवा, मानसरोवर कॉलोनी व जगदीश कॉलोनी निवासी हैं। शनिवार को 18 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिससे रिकवरी रेट 97.30 हो गया।
शनिवार तक जिले में कोरोना की जांच के लिए चार लाख 50 हजार 803 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से चार लाख 24 हजार 896 निगेटिव मिले हैं। 25 हजार 726 संक्रमित मिले, जिनमें से 533 लोगों की मौत हो गई है। 10 संक्रमित मिलने से शनिवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 161 रह गई है। 337 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, पीजीआईएमएस के कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 56 संक्रमितों का उपचार चल रहा है, जिनमें से चिंताजनक हालत होने से 17 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से एक की मौत, 12 का ऑपरेशन हुआ
रोहतक। पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 194 रोगियों का उपचार जारी है। शनिवार को 12 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। वहीं, एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के 194 रोगियों का ईएनटी वार्ड में उपचार किया जा रहा है। इनमें से 12 रोगियों का ऑपरेशन किया गया। उपचार के दौरान हांसी के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
जिला बार के पूर्व महासचिव की पत्नी की ब्लैक फंगस से मौत
जिला बार के पूर्व महासचिव एवं पूर्व डिप्टी एडवोकेट जरनल नरेंद्र कौशिक की पत्नी दर्शना कौशिक की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई है। वे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल थीं।
एडवोकेट नरेंद्र कौशिक ने बताया कि उनकी पत्नी को करीब एक माह पहले बुखार हुआ था। घर पर रहकर उपचार करवाया, लेकिन कोरोना के चलते तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां कोरोना के बाद ब्लैक फंगस हो गया। डॉक्टरों ने दो बार ब्लैक फंगस का ऑपरेशन भी किया, लेकिन शुक्रवार को उनका देहांत हो गया। दर्शना एक शिक्षिका थीं। उनके निधन पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपना भारत मोर्चा के प्रमुख डा. अशोक तंवर, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक नारनौंद रामकुमार गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर जोगिंद्र शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद दलाल, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू, महासचिव दीपक हुड्डा, बार कौंसिल मेंबर रणबीर ढाका, बार कोसिंल के पूर्व चेयरमैन रजत गौतम, कुलताज सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम कौशिक, कवि जोगिंद्र मोर, चंद्र गर्ग, विक्रम ओहल्याण, बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जितेंद्र हुड्डा, अपना मोर्चा के वरिष्ठ नेता विमल मिनौचा, समाज सेवी मंजुल पालीवाल, डॉ. गोपाल व कपिल कौशिक ने सांत्वना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें