फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 से 18 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ़ में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीएम अभिनव सिवाच तथा आयुष विभाग की जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. नीलम पवार ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।

डॉ. नीलम पवार ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें