रोहतक। कारौर गांव में मोहित हत्याकांड में कारतूस मुहैया कराने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। अदालत ने आरोपी की तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी निशानदेही पर 180 कारतूस बरामद किए हैं। घटना आईएमटी थानाक्षेत्र में हुई थी।
सीआईए स्टाफ-1 प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 12 नवंबर-2023 को दिवाली के दिन आपसी रंजिश में कारौर निवासी मोहित की दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी थी। मृतक के पिता अजीत की शिकायत पर थाना आईएमटी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वह घटना के दिन खेत पर गया था और उसके पिता ने वापस घर पर बुलाया था। गांव में आने पर जतिन, कपिल, पुलकित व अन्य युवकों मोहित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। उसे बचाने आए अजित व अनिकेत पर भी आरोपियों फायरिंग कर दी। मोहित के गोली लगने के बाद आरोपियों ताबड़तोड़ काफी फायर किए। जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीआईए-1 टीम वारदात में शामिल 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदहशहर जिले के अहीरपाडा निवासी विनोद फरार था। आरोपी पर अन्य मुकदमे बुलंदशहर में थे तो वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने उसे प्रोडेक्शन रिमांड पर लेकर अदालत में पेश किया है। जहां उसकी तीन दिन की रिमांड मंजूर कर ली है। आरोपी बुलंदशहर में हत्या, हत्या का प्रयास, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, जुआ अधिनियम के तहत 6 मामले दर्ज हैं।
फौजी ढाबा पर फायरिंग करने वाला आरोपी दो दिन की रिमांड पर
रोहतक। दिल्ली-रोहतक रोड चुलियाना मोड़ के पास फौजी ढाबे पर कैशियर पर जान लेने की नीयत की गई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम सीआईए एक ने एक आरोपी को सुनारिया जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। जहां से उसकी दो दिन की रिमांड मंजूर हुई है।
प्रभारी सीआईए-1 कुलदीप सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को फौजी ढाबे पर फायरिंग हुई है। इसमें कैशियर नरसिंह पर हमला किया गया था। जिसमें कई गोली चलाई गई थी। हालांकि कैशियर इसमें बच गया था। ढाबा मालिक गांव करौर निवासी जयकंवर की शिकायत पर सांपला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीआईए टीम ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि सातवा आरोपी मोहित करौर की हत्या में सुनारिया जेल में बंद था। 21 अगस्त को आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा निवासी विनीत को प्रोडेक्शन वारंट पर लाया गया। उसे अदालत में पेश किया गया और दो दिन का रिमांड दिया गया है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
चोरी होने के तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार और बाइक बरामद
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर दिया है। भाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि सेर बिहार कॉलोनी निवासी सतीश की 17 अगस्त को घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज करके जांच की गई तो बनियानी निवासी अरुण और मोहित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियाें के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है।