रेवाड़ी। श्री योग वेदान्त सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर का आयोजन 19 से 21 जून तक संतश्री आशारामजी आश्रम कमालपुर (बावल रोड) में किया जाएगा।
समिति के मीडिया प्रभारी अशोक डाटा ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति, एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने के प्रभावी उपाय सिखाए जाएंगे। शिविर में योग, प्राणायाम, ध्यान तथा महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों पर आधारित सत्र भी आयोजित होंगे।
संवाद