फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू के तीन केसों की पुष्टि, 48 संभावित मरीजों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। जिले में बुधवार को तीन केसों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 233 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 48 डेंगू सभावित मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बुधवार को तीन डेंगू केसों की पहचान हुई। इनमें श्याम कॉलोनी, एकता कॉलोनी व खेरड़ी मोड़ कलानौर का एक-एक केस शामिल है। जिले के कुल 233 में से 132 केस शहर से हैं। जबकि गांवों में भी डेंगू 101 का आंकड़ा छू गया है। डेंगू के इन बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में जागरूकता अभियान तेज करते हुए विभाग ने लार्वा विरोधी गतिविधि पर भी जोर दिया है। इसके चलते बुधवार को 66 जगह मच्छर का लार्वा मिला। टीमों ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें