फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान से सोने का हार, चेन, 65 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबरपुर के एक मकान से चोर आभूषण व नकदी चुरा ले गए। एसी कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर परिवार अंदर बंद कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने साथ लगते पीड़ित के भाई के मकानों में भी चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बहुअकबरपुर निवासी बलजीत ने कहा है कि उसके मकान के साथ उसके बड़े भाई रामप्रसाद व रामकुवार का घर है। मंगलवार रात वह एसी वले कमरे में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे लघु शंका के लिए उठा तो अपने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दूसरी तरफ से बाहर आकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके चलते अपने बड़े भाई रामकुमार के घर पहुंचा तो पता चला कि यहां भी चोर वारदात कर गए हैं। अपने दूसरे बड़े रामप्रसाद भाई के घर के सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता लगा कि चोरों ने यहां भी चोरी का प्रयास किया है। मेरे घर से चोर छह तोले सोने का हार, डेढ़ तौले की सोने की चेन, चार जोड़ी कानों की बाली व लगभग 65 हजार रुपये चुरा ले गए। बड़े भाई रामकुमार के घर से करीब एक लाख रुपये चोरी हुए मिले। चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इधर, गोहाना अड्डा अशोक एन्क्लेव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी गोहाना अड्डे पर किरयाणा स्टोर राशन की दुकान है। बुधवार को पिता दुकान पर मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे अनजान लड़का दुकान पर चावल खरीदने आया। पिता उसे दिखाने के लिए चावल लाने गए तो उसने पीछे से दुकान में रखे काउंटर के गले से करीब सात हजार रुपये चोरी कर लिए। यह घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें