फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लड़कियों का पीछा करने के आरोप में तीन लड़कों के सिर के आधे बाल काट बाजार में घुमाया

विज्ञापन
17-रोहतक में पुलिस ने मनचलों के सिर के आधे बाल काट बाजार में घुमाया। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित गांव से छोटूराम स्टेडियम में रोज अभ्यास करने जाने वाली लड़कियों का पीछा करने व फब्तियां कसने के आरोपी तीन मनचले लड़कों की सिटी पुलिस ने शनिवार सुबह जमकर क्लास लगाई। पहले तो उनके सिर के आधे बाल कटवाए इसके बाद पुराने बस स्टैंड व पुरानी सब्जी मंडी के आसपास बाजार में घुमाया। बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि गांव की लड़कियां रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करने सोनीपत रोड स्थित स्टेडियम में ऑटो रिक्शा में सवार होकर आती हैं। भिवानी रोड स्थित नहर के पास रोजाना बाइक सवार तीन युवक पहले वहां नहाने के बहाने खड़े हो जाते थे। आरोप है कि जब लड़कियां यहां से गुजरती तो उन पर फब्तियां कसते व पीछा भी करते थे।
आरोपी लड़कों की इस करतूत से परेशान होकर लड़कियों ने पहले तो अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया। जब आरोपी बाज नहीं आए तो पुलिस को शिकायत दे दी। इस पर पुलिस ने दो दिन नजर रखने के बाद शनिवार सुबह आरोपियों को पकड़ लिया। थाने में लाकर तीनों युवकों के पीछे से सिर के बाल कटवाए। इसके बाद बाजार में घुमाया। बाद में आरोपी युवकों के मिन्नत करने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें