फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से अनानास-तरबूज से भरे ट्रक में छिपाकर लाई 256 किलोग्राम गांजापत्ती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Three arrested, including 256 kg Ganjapatti, hiding in a truck filled with pineapple-watermelon from Assam
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए-2 स्टाफ व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार रात तीन युवकों को 256 किलो 90 ग्राम गांजापत्ती समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांजापत्ति असम से अनानास व तरबूज से भरे ट्रक में कट्टों में छिपाकर लाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजापत्ती रोहतक, पानीपत व जींद में सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि बनियानी में गांजापत्ती की सप्लाई हो रही है। सूचना पर सीआईए-2 स्टाफ व साइबर सेल की संयुक्त टीम गांव पहुंची। इस दौरान गांव के अड्डे पर एक ट्रक व इक्को गाड़ी खड़ी थी। कुछ युवक ट्रक से कट्टे उतार रहे थे। पुलिस ने तीन को काबू कर लिया, जबकि कुछ भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की पहचान अरुण निवासी वैसावी असम, जितेंद्र निवासी दरिया, चंडीगढ़ व सुनील निवासी बनियानी के रूप में हुई है। पुलिस को 12 कट्टो में 256 किलो 90 ग्राम गांजापत्ती बरामद हुई।
गिरोह का सरगना आया काबू
पुलिस जांच में सामने आया कि नशीले पदार्थ के अवैध व्यापार का सरगना अरुण है। वहीं फरार आरोपियों में मनु, पालु निवासी गांव बनियानी, रोबिन निवासी इंद्रा कॉलोनी, विनोद निवासी गांव लोहचब व राजू निवासी टटाना (पानीपत) शामिल हैं। रोबिन रोहतक व आस-पास के इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है। आरोपी जितेंद्र ट्रक चालक है। लॉकडाउन लगने से पहले जितेंद्र पंजाब से ट्रक में दवाइयां भरकर गुवाहाटी (असम) गया था। लॉकडाउन के कारण जितेंद्र असम में फंस गया। इसके बाद सरगना अरुण ने जितेंद्र से संपर्क किया और अनानास व तरबूज के नीचे कट्टों में गांजापत्ती लोड कर रोहतक पहुंचे। आरोपियों ने बताया कि गांजापत्ती रोहतक के अलावा पानीपत व जींद में भी सप्लाई करनी थी। स्थानीय बाजार में गांजापत्ती की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें