फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कारोबारी से 1.52 करोड़ की ठगी में तीन खाते होंगे फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कारोबारी को शेयर मार्केट का प्रशिक्षण देते-देते साइबर जालसाज ने 1.52 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने ठगों के खातों की जांच करते हुए तीन खातों को फ्रीज कराने के लिए बैंक से बात की है। अब जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई है, पुलिस ने उनकी डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी को शेयर मार्केट की ट्रेनिंग देने के नाम पर आरोपियों ने ठगी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मीना जोशी और अनिल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विजय कुमार का रोहतक में कारोबार है और उनके भाई शेयर मार्केट के बड़े जानकार हैं। विजय के पास कारोबार के लिए कुछ राशि बैंक में थी। इस राशि से कुछ दिन बाद शोरूम के लिए माल मंगाना था। इसी बीच उनके व्हाट्सएप पर महिला मीना जोशी ने शेयर मार्केट के गुर सिखाने का मैसेज भेजा।
कई दिन तक उनको अनिल अग्रवाल नामक व्यक्ति ने शेयर मार्केट की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान साइबर जालसाज ने पांच लाख रुपये से निवेश कराना शुरू किया। ऑनलाइन क्लास के दौरान कुछ और लोगों की ओर से भी मोटी रकम लगाई गई तो 9.50 लाख फिर उन्होंने भी लगा दिए। इस तरह साइबर ठगों ने उनसे 17 अप्रैल से 14 मई 2025 तक 1.52 करोड़ रुपये का निवेश करा लिया।
विज्ञापन

रेटफाइन इनवेस्टमेंट लिमिटेड कंपनी में उनकी राशि बढ़कर 2.23 करोड़ दिखाई जाने लगी। उन्होंने 15 मई को 5-5 लाख रुपये करके 50 लाख निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी रिक्वेस्ट कैंसिल कर दी। इसके बाद उनको ठगी का पता चला।
पीड़ित कारोबारी के जब रुपये नहीं निकले तो उन्होंने ग्रुप के नंबरों पर फोन किया, लेकिन एक-एक करके सभी नंबर डी एक्टिव मिले। कोरोना काल में कारोबारी को नुकसान हो गया था और उसे पूरा करने के लिए उन्होंने शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें