फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा : महिला डॉक्टर, क्लर्क, कैदी समेत 17 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग लड़ रहा पीजीआईएमएस स्वयं हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां ओपीडी, वार्ड, कोविड अस्पताल में संक्रमित मिलने के बाद अब प्रशासनिक भवन में भी संक्रमण फैल गया है। कुलपति कार्यालय के प्रशासनिक भवन में पहले एक महिला अधीक्षक को संक्रमण मिला, इसके बाद शनिवार अकेडमिक की रजिस्ट्रेशन एंड संबंधन शाखा में एक लिपिक और अब मंगलवार दोपहर बाद आई रिपोर्ट में एक सहायक व एक महिला लिपिक पॉजिटिव मिले हैं। अब समस्या यह बन गई है कि इस शाखा में प्रदेेेश भर से विद्यार्थियों व मेडिकल कॉलेजों के अधिकारी आते हैं। ऐसे में उन लोगों के संक्रमित होने संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के मरीजों की संख्या मंगलवार को 572 पहुंच गई। इसमें महिला डॉक्टर, महिला लिपिक, कैदी सहित 15 नये संक्रमित केसों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 31 मरीज पीजीआईएमएस में व 260 मरीज होम आइसोलेशन में रहे। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 291 है जबकि 274 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में श्रीनगर कॉलोनी का छात्र, वसंत विहार का गार्ड, सेक्टर चार मार्केट का प्राइवेट कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी का छात्र, रेलवे रोड का दुकानदार, करौंथा के दो छात्र, गांधी कैैंप का प्राइवेट जॉब करने वाला, बोहर का एक कैदी, जगदीश कॉलोनी से दो, डीएलएफ कॉलोनी से दुकानदार, आनंद नगर में सेवानिवृत्त, जवाहर नगर गांधी कैंप में दवा विक्रेता कोरोना ग्रस्त मिला है। इसके अलावा निजी अस्पताल में एक कोरोना का मरीज मिले हैं, पेशे से दुकानदार है।
हॉटस्पॉट एरिया में कराई एंटीजन किट जांच
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि शहर के हॉट स्पॉट एरिया की लगातार स्क्रीनिंग चल रही है। मंगलवार को देर सायं स्वास्थ्य विभाग की टीम सुनारिया में क्लोज कांटेक्ट की स्क्रीनिंग करती रही। यहां आरटी पीसीआर सैंपल के अलावा एंजीजन किट जांच की गई। टीम ने करौंथा, पॉली क्लीनिक, लाखनमाजरा और सुनारियां में एंजीजन किट जांच करवाई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन इलाकों में कोरोना के केस मिले हैं और हम जांच करवा रहे हैं ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें