महम। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र से हजारों भाजपा कार्यकर्ता रोहतक पहुंचे
विज्ञापन
जांगड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महम क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी की मजबूती को दर्शाती है।
इस अवसर पर महंत सतीश दास, पूर्व भाजपा प्रत्याशी अजीत अहलावत, ब्लॉक समिति अध्यक्ष नवनीत राठी, उप प्रधान लीलू प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री, मुकेश शर्मा, अमित चौहान, मंडल प्रभारी सतपाल सड़ाना मौजूद रहे।