फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैनिकों ने साझा किए ऑपरेशन विजय और पराक्रम के किस्से

विज्ञापन
25 रोहतक के सेक्टर-4 एक्सटेंशन स्थित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ भवन में रोहतकसे18वीं मैकेनाइज्ड इन
विज्ञापन
रोहतक। 18वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने रविवार को एक मंच पर मिलकर ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम जैसे सैन्य मिशनों के दिनों के किस्सों को ताजा किया। बटालियन के इतिहास में प्रदेश में यह पहला अवसर था, जब सेवारत जवानों और पूर्व सैनिकों ने एक साथ मिलकर अपने परिवारों की खुशहाली का हाल जाना और पुरानी यादों को साझा किया।
विज्ञापन


सेक्टर-4 एक्सटेंशन स्थित हरियाणा पूर्व सैनिक संघ भवन में रविवार को बटालियन का पहला हरियाणा सैनिक पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बटालियन के शहीद नायकों लेट ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह और लेट कैप्टन आरएसएस पंवार को विशेष रूप से याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कैप्टन जगबीर सिंह कुंडू ने कहा कि इस मिलन का उद्देश्य सेवारत सैनिकों और पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सैन्य परंपरा को मजबूत करना था। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ने हमेशा देश की सीमाओं पर अदम्य साहस का परिचय दिया है।
विज्ञापन


सूबेदार सोमबीर फौगाट ने कहा कि बटालियन का यह पहला पुनर्मिलन समारोह हमारे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। ऐसे आयोजनों से न सिर्फ पुराना भाईचारा मजबूत होता है। समारोह को सफल बनाने में कैप्टन राजकपुर, सूबेदार हुड्डा, हवलदार राजबीर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हवलदार रणबीर हुड्डा, कैप्टन सुंदर सिंह, कैप्टन मेजर दलबीर हुड्डा सहित कई वरिष्ठ सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें