फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्राचीन शीतला माता मंदिर में लगे चैत्र मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
19-रोहतक के माता दरवाजा ​स्थित शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर पूजा अर्चना के लिए लाइन मे
विज्ञापन
रोहतक। प्राचीन शीतला माता मंदिर में चैत्र माह के दूसरे बुधवार को लगे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इसमें शहर के अलावा दूर-दराज के गांवों से भी अनेक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। अल सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु आने लगे।
विज्ञापन

मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया कि 400 साल पुराने इस मंदिर में चैत्र माह के प्रत्येक बुधवार को मेला लगता है। नवरात्र में लगे मेले में शहर की तमाम कॉलोनियाें के अलावा आसपास के अनेक गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यहां उचित व्यवस्था बनाए रखने व उनकी सुविधा के लिए पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।
मंदिर के सेवक भी व्यवस्था बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका और मन्नत मांगी। मंदिर में गुड़ व आटे से बना प्रसाद अर्पित किया गया।
विज्ञापन

यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पास में स्थित प्राचीन तालाब में मिट्टी निकालने की परंपरा भी निभाई। मेले के चलते मंदिर के बाहर फुटकर दुकानें में लगी रहीं जहां से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

19-रोहतक के माता दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर पूजा अर्चना के लिए लाइन मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें