फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1.80 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में तीसरा आरोपी क्लर्क मंजीत गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रिश्वत मांगने के आरोपी क्लर्क मंजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब छह माह पहले केस दर्ज किया गया था और उसी समय से भागा हुआ था। पुलिस अब आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। इस प्रकरण में नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार और डीड राइटर साहिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीएसपी सोमवीर सिंह ने बताया कि रोहतक के एक दुकानदार आनंद को दुकान की डीड करानी थी। इसके एवज में नायब तहसीलदार और क्लर्क मंजीत ने डीड राइटर साहिल के माध्यम से 1.80 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद एक लाख रुपये के साथ साहिल को 9 अक्तूबर 2024 में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि नायब तहसीलदार को दो मई को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें