फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साझेदारी के विवाद में व्यापारी ने पार्टनर के पेट पर मारा चाकू

Wed, 18 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गढ़ी मोहल्ला में स्पोर्ट्स व्यापारी मधुर मोहन पाहवा पर उनके ही पार्टनर ने चाकू से कई वार किए। मंगलवार सुबह यह घटना समझौते के दौरान घटी। लोगों ने बीचबचाव कर मधुर को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पार्टनर के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच लाख रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


साझीदारी में यह झगड़ा शिव एन्क्लेव में रहने वाले मधुर मोहन पाहवा और रामनगर निवासी नवीन बजाज के बीच हुआ। सिटी थाना पुलिस के मुताबिक, दोनों पहले स्पोर्ट्स का सामान बेचते थे। कुछ दिन से दोनों के बीच साझेदारी को लेकर विवाद हो गया।
मंगलवार को दोनों दुकान पर ही थे। इनका समझौता कराने के लिए कुछ लोग बाहर से भी आए थे। मधुर ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि नवीन ने उनके पेट पर चाकू से तीन-चार वार किए। लोगों ने बीच-बचाव करके मधुर को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि एक घाव गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पीड़ित व्यापारी ने पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार किया जाएगा।

- रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें