महम। पिछले कई दिनों से बिजली निगम के तार चोरों के निशाने पर हैं। कई बार तो चलती लाइन से भी तार चोरी कर लिए गए हैं। 23 मई को फिर से 2,17,905 रुपये कीमत की केबल चोरी कर ली गई। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ संजीत मुदगिल की शिकायत पर पुलिस ने कागजात मिलने पर 3 जून को एफआईआर दर्ज की है।
एसडीओ ने बताया कि 23 मई को एरिया इंचार्ज ने साइट का निरीक्षण किया तो बहलबा मोड़ के पास बीकेएन स्कूल के पास क्रॉसिंग की फोर लाइन केबल गायब मिली। सड़क से बिजली क्रॉसिंग करने के लिए यह जमीन में दबाई गई थी। इससे 33 हजार वोल्टेज वाली बिजली सप्लाई होती थी। थाना प्रभारी नीरज का कहना है कि पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। संवाद