कलानौर। कलानौर शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक सप्ताह में बाइक चोरी के दो मामले हो चुके हैं। पहली घटना शहर के निजी कोचिंग सेंटर के बाहर हुई। यहां गांव सेंंपल निवासी निशा की बाइक 13 जून को चोरी हो गई।
निशा ने सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक सेंटर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर 2 बजे वह चोरी मिली। सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश युवक बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
दूसरी चोरी मेडिकल मोड़ क्षेत्र में सामने आई। यहां से राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव पारलाबड़ी निवासी रामअवतार की बाइक सात जून को चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मनोज, हरीश व गौरव ने कहा कि बाइक चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की।