माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भालौठ गांव के शराब ठेकेदार विकास उर्फ नारद की हत्या के आरोप में गांव के युवक आलोक व उसके चार अन्य साथियों को नामजद किया गया है। विकास व आलोक पहले साथ ही रहते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दो माह पहले ही उनके बीच कहासुनी हो गई थी। तीन-चार दिन से एक-दूसरे को फोन पर देख लेने की धमकी दे रहे थे।
वीरवार रात दोनों का गांव के स्टेडियम के पास आमना-सामना हो गया। दो दोस्तों, सूरज दहकोरिया व किलोई निवासी विक्रम के साथ कार में सवार होकर आए विकास को घटना का आभास नहीं थी कि आलोक व उसके साथी आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार देंगे। यही कारण है कि विकास को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
भालौठ निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि कई दिन पहले ही बेटे विकास ने उन्हें बता दिया था कि आलोक के साथ उनकी कहासुनी हो गई है। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी जा रही थी।
रमेश का कहना है कि किलोई गांव के युवक विक्रम ने भी बताया कि रात को वह भी विकास के साथ कार में सवार था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
...........
विकास ने वीडियो में कहा था-ठेका मैं ही लूंगा, कोई और आया तो जिंदा नहीं बचेगा
विकास उर्फ नारद का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर विकास सक्रिय रहता था। अदालत में पेशी के दौरान की फोटो व वीडियो अपलोड करता रहता था। मई 2025 में शराब ठेके पर फायरिंग का वीडियो भी आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। बाद में उसे हटा लिया था। वीडियो में कहा था कि शराब ठेका मैं ही लूंगा। कोई और आया तो जिंदा नहीं बचेगा।
15- भालौठ गांव निवासी विकास। फाइल फोटो- फोटो : samvad
15- भालौठ गांव निवासी विकास। फाइल फोटो- फोटो : samvad