जींद। तहसील कार्यालय सफीदों में एक व्यक्ति ने महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने एफआईआर में बताया कि दो अप्रैल को वह तहसील परिसर में गई हुई थी। इस दौरान कृष्ण कुंडू उनके साथ गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। संवाद