फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: त्योहार पर बिजली कट नहीं देगा टेंशन, व्यवस्था में जुटा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। त्योहारों को देखते हुए विद्युत निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों पर कस्बे व गांवों में ज्यादा कट नहीं लगेंगे इसके लिए विभाग ने अभी से ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जंपर बदलने, तेल की जांच करने और जरूरत के मुताबिक केबल को बदलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे की जनसंख्या करीब 25,000 है। इस आबादी को त्योहार पर पर्याप्त बिजली मुहैया कराने के लिए हर वार्ड में ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे ट्रांसफार्मरों पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा। कस्बे का अलग से फीडर है। गांव को भी कई फीडरों में बांट दिया है।
इससे लाइन पर लोड नहीं होगा। बिजली आपूर्ति भी सुचारु रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में निगम के करीब 32,000 उपभोक्ता हैं। त्योहारी सीजन में बिजली की खपत करीब 10 प्रतिशत बढ़ जाती है। ऐसे में कट लगने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन



कस्बे के अलावा गांवों में भी लाइन की मरम्मत की जा रही है। फॉल्ट की आशंका कम करने व उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली मुहैया करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। -जोगिंदर सिंह मोर, एसडीओ, विद्युत निगम, सांपला।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें