फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए टेस्ट लिया जाएगा। जिला एफएलएन समन्वयक रुपांशी ने बताया कि जिले के 211 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों का हिंदी व गणित सामान्य टेस्ट लिया गया था लेकिन तीन प्रतिशत विद्यार्थियों ने बीमारी व अवकाश के चलते परीक्षा नहीं दी थी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से अब सोमवार से 9 अक्टूबर तक निपुण हरियाणा शिक्षक एप पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पहले 15 और 16 सितंबर को सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए टीजीटी व पीजीटी ने मूल्यांकन किया था।
विज्ञापन

प्रदेश के 2.61 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत का मूल्यांकन किया गया जबकि 20 प्रतिशत का नहीं हो पाया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें