फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढाई साल से सहमति संंबंध में थे उर्मिला और विनोद,महिला की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सूर्यनगर में रहने वाली किरायेदार उर्मिला उर्फ रीमा ढाई साल से हिसार के गांव उमरा के रहने वाले विनोद के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके लिए उसने सहमति संबंध का कार्ड भी बनवाया हुआ था। कहासुनी पर विनोद ने उर्मिला की गला दबाकर हत्या कर दी। यह खुलासा एक दिन के रिमांड पर विनोद ने पुलिस के सामने किया है। पुलिस ने विनोद को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे युवक को पुलिस की क्लीनचिट
मकान मालकिन ने पुलिस को बताया था कि उर्मिला के घर पर दो युवक आते थे। उनमें एक विनोद व एक अन्य है। दोनों सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दूसरा युवक उर्मिला जिस कमरे में रही थी उसके ऊपर बनाए गए कमरे में किरायेदार था। उसकी वारदात में कोई भूमिका नहीं है। वह तो अपने कमरे पर जा रहा था इसलिए कैमरे में कैद हो गया था।

मकान मालकिन ने देखा था सबसे पहले शव
फरमाणा गांव निवासी संतोष ने शिकायत दी थी कि वह परिवार के साथ आठ साल से सूर्य नगर में रहती है। उनके चार मकान हैं। एक मकान में चार साल से उर्मिला उर्फ रीमा किरायेदार थी। उर्मिला का एक अक्तूबर को शव बेड पर पड़ा मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार के उमरा गांव निवासी विनोद को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि विनोद उर्मिला के पास आता-जाता रहता था।
विज्ञापन


हत्या आरोपी विनोद को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दूसरे युवक की वारदात में कोई भूमिका नहीं मिली। दूसरा युवक महिला के कमरे के ऊपर बने कमरे में किराये पर रहता है। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी, थाना सिटी
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें