फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश : बृजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा वीरवार को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव इस्माइला, गिझी व सांपला पहुंची। पूर्व सांसद ने बेरोजगारी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश व प्रदेश के युवाओं में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं के एक वर्ग को कॉकरोच की संज्ञा दिए जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी बनाई और तीन दिन में ही सोशल मीडिया अकाउंट से देशभर के डेढ़ करोड़ लोग जुड़ गए।

उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सरकार को युवा विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। अब हालात यह है कि बाहर के प्रदेशों के युवाओं को ज्यादातर नौकरियां दी जा रही हैं। यह हरियाणा के युवाओं से धोखा है।
विज्ञापन

यह यात्रा पूरी तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है। यात्रा के मीडिया प्रभारी एडवोकेट अमित काजल ने कहा कि 22 मई को सद्भाव यात्रा गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में ही रहेगी। इसकी शुरुआत शाम 4 बजे बोहर से होगी। इसके बाद यह यात्रा भालौठ व किलोई गांव जाएगी।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां, चरखी दादरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, पलवल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता कुंडू, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश खत्री, सांपला के पूर्व पार्षद राजेश के अलावा अंकित ओहल्याण, तनवीर एडवोकेट, अमित काजल एडवोकेट, अजय ओहल्याण एडवोकेट, विक्रम ओहल्याण एडवोकेट, ममता कादियान मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें