महम। मातो भैणी गांव में वीरवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्धघाटन समाजसेवी अनिल सिवाच ने किया। सेवानिवृत नेत्र अधिकारी डॉ. उमेद खत्री ने अपनी टीम के साथ 165 लोगों की आंखों की जांच की। जिनमें से 18 की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। डॉ. खत्री ने मई महीने में मनाए जाने वाले स्वस्थ दृष्टि माह के विषय में लोगों को जागरूक किया। दवाइयां, चश्मे निशुल्क दिये गये। इस अवसर पर जोगिंदर सिवाच, परवीन आदि मौजूद रहे। संवाद