फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलोनी में नहीं आ रहा पानी, विभाग भेज रहा अधिक बिल

विज्ञापन
2-रोहतक लघु सचिवालय में पानी के बिल और समस्या लेकर पहुंचे एकता कॉलोनी वासी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एकता कॉलोनी में लंबे समय से पेय जल का संकट बना हुआ है। इससे कॉलोनी के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार पानी के बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने सोमवार को जिला उपायुक्त के पास समाधान शिविर में पानी की समस्या व अधिकतम बिलों की गुहार लगाई। साथ ही, अविलंब जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। कॉलोनी वासी कांता ने बताया कि कॉलोनी में पानी की आपूर्ति या तो बिल्कुल नहीं हो रही है या फिर बहुत ही कम प्रेशर के साथ पानी आ रहा है। गर्मी बढ़ने पर लोग नलकूपों से पानी लाने को मजबूर हैं। पानी की किल्लत के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस दौरान जसबीर कुमार, राजेश कुमार, रेणू व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें