फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्मी में कॉटन दुपट्टे बने लड़कियों की पहली पसंद

विज्ञापन
18- बाजार में कॉटन दुपट्टे की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बढ़ती गर्मी ने बाजारों का रुख बदल दिया है। शहर के बाजारों में इन दिनों कॉटन दुपट्टों की मांग तेजी से बढ़ रही है। तेज धूप और धूल से बचाव के लिए स्कूटी चलाने वाली लड़कियों और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की पहली पसंद कॉटन दुपट्टा बन गया है।
विज्ञापन


बाजार में हल्के, रंग-बिरंगे और प्रिंटेड दुपट्टों की खास डिमांड देखी जा रही है। दुकानदार देव ने बताया कि कॉटन दुपट्टे 100 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। ब्रांडेड या डिजाइनर जयपुरी प्रिंट वाले दुपट्टों की कीमत 150 रुपये से शुरू हो जाती है। दुकानदारों ने स्टॉक में नए-नए डिजाइन और वैरायटी शामिल कर ली हैं।
दुपट्टों के साथ-साथ धूप और धूल से बचने के लिए हैंड ग्लव्स की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। खासतौर पर वर्किंग वुमन और कॉलेज छात्राएं इन दोनों चीजों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा बना चुकी हैं। दुकानदार सन्नी का कहना है कि पहले कॉटन दुपट्टों का इस्तेमाल ज्यादातर ग्रामीण महिलाएं करती थीं। अब यह ट्रेंड शहरों में तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

आज हर दूसरी लड़की इसे अपने स्टाइल और सुरक्षा दोनों के लिए इस्तेमाल कर रही है। गर्मी के बढ़ते असर के साथ आने वाले दिनों में इनकी मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें