रोहतक। भैणी चंद्रपाल हत्याकांड का पांच सप्ताह बाद भी सुराग नहीं है। भाई की हत्या का आरोपी भाई व उसके दो बेटे अपने साथ दो ट्रैक्टर व ट्राली लेकर फरार हो गए थे। अब तक पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
महम थाना प्रभारी सतपाल राव ने बताया कि चार मार्च को भैणी चंद्रपाल निवासी 55 वर्षीय रूप सिंह उर्फ रूपा को गोली लगने के कारण महम के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी अनिता ने शिकायत दी थी कि उसके पति तीन भाई हैं। रूप सिंह सबसे छोटा है। जमीन को लेकर भाइयों का आपस में विवाद चल रहा है। चार मार्च को उसका जेठ अजमेर अपने दोनों बेटों मोहित और रसूक के साथ घर में आया और उसके पति को गोली मार दी। इसके बाद अपने दोनों ट्रैक्टर व ट्राॅली लेकर फरार हो गए। पुलिस अभी तक काबू नहीं कर सकी है।