फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामनगर कॉलोनी में 15 दिन बाद भी सीवर ओवरफ्लो का समाधान नहीं, अधिकारियों से मिला आश्वासन

Wed, 17 Jan 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रामनगर कॉलोनी में पिछले 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान न होने से लोगों को आवागमन में समस्या आ रही है। सीवरों की समय पर सफाई न होने के कारण कॉलोनी में यह समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंं से मुलाकात की तो उन्होंने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। लेकिन लोगों का आरोप है कि विभाग से सिर्फ आश्वासन मिलता है समाधान नहीं।
विज्ञापन

सतपाल, भूषण वधवा, सुशील, जसबीर कुमार ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो के चलते गलियों में दूषित पानी जमा रहता है। इससे घरों के आसपास बदबू भी बनी रहती है। समस्या इतनी बनी हुई है कि लोग सीएम विंडो पर शिकायत करने को मजबूर हो गए। लेकिन लोगों ने विचार विमर्श कर विभाग द्वारा ही समाधान करवाने का निर्णय लिया। लेकिन दो दिन तक समाधान नहीं होता है तो सीएम विंडो पर शिकायत कर समस्या का समाधान करवाने पर मजबूर होंगे। वहीं लोगों का आरोप है कि उन्होंने अभी तक 10 से ज्यादा बार शिकायत दी है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। फिर भी विभाग को दो दिन का समय दिया गया है। समाधान नहीं हुआ तो वह विभाग के बाहर प्रदर्शन करने पर भी मजबूर होंगे।
वर्जन
कॉलोनी के लोग मिले थे, उनकी शिकायत मिली है, जिस पर आज की कार्रवाई के आदेश दिए है। दोपहर तक समस्या का समाधान भी करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनित रोहिल्ला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें