रोहतक। रोहतक के जींद हाईवे (एनएच-352) पर तीन गांवों के लोगों के लिए कट न होना परेशानी का बन गया है। चिड़ी, घरौठी और नांदल गांव के लोगों को हाईवे पर प्रवेश के लिए तीन किलोमीटर घूमकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में इसकी शिकायत रखी थी। उपायुक्त ने एक सप्ताह का आश्वासन दिया था।
एनएच-352 पर प्रवेश के लिए चिड़ी, घरौठी और नांदल गांव का नजदीक में कोई कट नहीं है। ग्रामीणों के लिए वैध कट न होने से लंबा घूमकर आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना कि कई स्थानों पर खेतों के मार्ग के लिए कट के साथ-साथ फ्लाईओवर भी बना दिए गए हैं जबकि तीन गांवों के लिए हाईवे पर प्रवेश और निकासी करने के लिए कट नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह समस्या हाईवे बनने के बाद से लगातार बनी हुई है। एसडीएम, जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त को इसकी शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
वर्जन
ग्रामीणों की मांग उपायुक्त के संज्ञान में ला दी गई है। जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एनएचएआई को पत्र भेज दिया जाएगा।
- मुकुंद तंवर, एसडीएम, महम
-
फोटो : 20
दिशा की बैठक में कट बनाने की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
- नवीन दलाल, सरपंच, चिड़ी
ग्रामीणों के लिए एनएच-352 पर वैध कट बनाने के साथ-साथ चिड़ी, नांदल व घरौठी के लिए टोल माफी की भी मांग की चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- रवि राठी, घरौठी
19 रोहतक के जींद हाइवे पर चिड़ी गांव के पास बंद किया कट। स्रोत : ग्रामीण
19 रोहतक के जींद हाइवे पर चिड़ी गांव के पास बंद किया कट। स्रोत : ग्रामीण