फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिनभर लग रहा जाम, धूल भी कर रही परेशान

विज्ञापन
30सीटीके05 बजरंग भवन ​स्थित एलिवेटेड पुल के पास खुदाई करती बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

बजरंग भवन के पास स्थित रेलवे एलिवेटेड पुल के निकट निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को एक सप्ताह और परेशानी उठानी पड़ेगी। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर (लोक निर्माण विभाग, भवन एवं सड़क) 24 मार्च से सड़क निर्माण कार्य कर रहा है।
रेलवे एलिवेटेड पुल के नीचे रविवार को बुलडोजर से खोदाई का कार्य किया गया और एक तरफ का मार्ग बिल्कुल बंद रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही से दिल्ली रोड पर दिनभर जाम की स्थित बनने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की ओर मार्ग को डी पार्क के निकट से वाहन निकाले गए।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों को लघु सचिवालय तक चलाने की योजना है। लेकिन, बजरंग भवन स्थित रेलवे एलिवेटेड पुल के निकट लोहे की रेलवे लेवल क्रॉसिंग ने बसों को आगे तक संचालन के लिए बाधा का काम किया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, लोहे की रेलवे लेवल क्रॉसिंग की उंचाई करीब 10 फीट है, जबकि इलेक्ट्रिक बसों की उंचाई साढ़े 11 फीट है। इस कारण बसों का संचालन आगे तक नहीं हो सका। अब जिला प्रशासन और रोडवेज की मांग पर पीडब्ल्यूडी संबंधित मार्ग पर सुधार का कार्य कर रहा है।

-

पुल से 100-100 मीटर दोनों तरफ की गई है खोदाई

बीते कई दिनों की खोदी गई सड़क से वाहन चालकों को धूल उड़ने व खोदाई के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी की ओर से बजरंग भवन रेलवे एलिवेटेड पुल के नीचे से दोनों तरफ करीब 100-100 मीटर की दूरी खोदाई की गई है।
विज्ञापन


-
रोडवेज की मांग पर रेलवे एलिवेटेड पुल के नीचे करीब दो फीट खोदाई की जाएगी। इसके बाद पत्थर डालकर फेक्सिबल (तारकोल) रोड बनाया जाएगा। यह रूटीन कार्य है। दिनभर वाहनों का आवागमन होने के कारण कार्य निरंतर नहीं पा रहा है। देर रात को काम किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा।

- अरुण कुमार, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी।

30सीटीके05 बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड पुल के पास खुदाई करती बुलडोजर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें